कॉलेज में गिरते शैक्षणिक माहौल से आहत हैं कर्मी

महासंघ के जिलाध्यक्ष ने नौकरी छोड़ने का किया एलान जहानाबाद सदर : कॉलेज में गिरती शैक्षणिक स्थिति एवं व्याप्त भ्रष्टाचार से बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष विमल कुमार काफी आहत हैं तथा आहत होकर अपनी नौकरी छोड़ने पर भी विचार कर रहे हैं. उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि […]

महासंघ के जिलाध्यक्ष ने नौकरी छोड़ने का किया एलान

जहानाबाद सदर : कॉलेज में गिरती शैक्षणिक स्थिति एवं व्याप्त भ्रष्टाचार से बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष विमल कुमार काफी आहत हैं तथा आहत होकर अपनी नौकरी छोड़ने पर भी विचार कर रहे हैं. उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि मगध विश्वविद्यालय में आगामी 10 मार्च को होने वाले 21वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति महोदय से मिलकर नियुक्ति पत्र लौटायेगें.
उन्होंने कहा है कि मैं विगत 10 साल से एसबीएएन कॉलेज दरहेटा लारी में कार्यरत हूं 10 सालों से वहां पढ़ाई पूर्णत: बंद है जनता के पैसों को वेतन के रूप में शिक्षक डकार रहे हैं. कोई सूध लेने वाला नहीं है. इन बातों से मैंने कुलपति को पत्र देकर अवगत कराया. लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ है. उन्होंने छात्रों को न पढ़ाने वाले शिक्षकों को तत्काल बरखास्त करने की भी बात की है. वहीं प्राचार्य शिक्षा पर ध्यान न देकर अपने चहते ठेकेदार से नियम के विपरित कार्य कराने में मशगुल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >