टेंपो की टक्कर में तीन जख्मी

जहानाबाद सदर : जहानाबाद घोसी मुख्य पथ पर काजीसराय गांव के समीप दो टेंपो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस घटना में टेंपो पर सवार अनुमंडल कार्यालय के कर्मी परमानंद प्रसाद, सुधा देवी एवं धर्मवीर यादव घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद […]

जहानाबाद सदर : जहानाबाद घोसी मुख्य पथ पर काजीसराय गांव के समीप दो टेंपो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस घटना में टेंपो पर सवार अनुमंडल कार्यालय के कर्मी परमानंद प्रसाद, सुधा देवी एवं धर्मवीर यादव घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद परमानंद प्रसाद को विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अनुमंडल कार्यालय में कार्यरत परमानंद प्रसाद तथा घोसी थाना क्षेत्र के बेलई निवासी सुधा देवी टेंपो पर सवार होकर जहानाबाद से घोसी जा रहे थे. सुधा देवी मसौढ़ी से इंटर की परीक्षा देकर लौट रही थीं.
रास्ते में काजीसराय के समीप विपरित दिशा से आ रही एक अन्य टेंपो से टक्कर हो गयी. इस घटना में टेंपो पर सवार दोनों यात्री के अलावा काजीसराय बाजार में सड़क किनारे दुकान में खरीदारी कर रहे मखदुमपुर थाना क्षेत्र के पराधी निवासी धर्मवीर यादव भी घायल हो गये. घटना के बाद टेंपो चालक फरार हो गया.
स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी डा. नवल किशोर चौधरी अस्पताल पहुंच घायलों का हालचाल लिया साथ ही घटना के बारे में जानकारी ली. एसडीओ द्वारा चिकित्सक को बेहतर इलाज करने को कहा गया. प्राथमिक उपचार के बाद विशेष इलाज के लिए परमानंद प्रसाद को पीएमसीएच भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >