जिला व प्रखंड के अधिकारियों की हुई बैठक

शीघ्र करें भूमि अधिग्रहण से संबंधित लंबित भुगतान जहानाबाद नगर : भूमि अधिग्रहण में बाधा के कारण लंबित योजनाओं को ससमय पूरा कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह द्वारा भू-अर्जन से संबंधित जिला व प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी . बैठक में डीएम ने जिला परिषद की 30 हेक्टेयर भूमि […]

शीघ्र करें भूमि अधिग्रहण से संबंधित लंबित भुगतान

जहानाबाद नगर : भूमि अधिग्रहण में बाधा के कारण लंबित योजनाओं को ससमय पूरा कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह द्वारा भू-अर्जन से संबंधित जिला व प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी . बैठक में डीएम ने जिला परिषद की 30 हेक्टेयर भूमि , 19 हेक्टेयर सरकारी भूमि तथा अन्य रैयती भूमि के अधिग्रहण के संबंधित लंबित भुगतान एक सप्ताह के अंदर करने का निर्देश भू-अर्जन पदाधिकारी को दिया .
डीएम ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर निर्धारित समय पर भुगतान नही हो पाया तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी . जिले में चल रहे 16 प्रोजेक्ट से संबंधित लंबित भुगतान पर भू-अर्जन कार्यालय के कर्मियों को फटकार लगाते हुए डीएम ने मार्च महिने तक सभी प्रोजेक्ट के भुगतान को पूरा करने का निर्देश दिया .
बैठक में एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर लेफ्टिनेंट कर्नल आशीष द्विवेदी द्वारा भू-अर्जन से संबंधित मुद्दे उठाये गये तथा बताया गया की भू-अर्जन में देरी के कारण एनएच निर्माण में विलंब हो रहा है . डीएम ने इस संबंध में जहानाबाद तथा मखदुमपुर के अंचलाधिकारी को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया .
वहीं सदर प्रखंड के मुठेर में एनएचएआइ द्वारा अधिग्रहित सड़क के लिए जमीन पर जमा पानी निकालने का मुद्दा प्रोजेक्ट डायरेक्टर द्वारा उठाया गया. इस पर डीएम ने सीओ को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया .
बैठक में रतनी -फरीदपुर में प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रशासनिक भवन के लिए अधिग्रहित 85 डिसमल जमीन के भुगतान के लिए सीओ रतनी को त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया .
वही जिले में तीन संपर्क पथ के लिए उपलब्ध राशि का उपयोग शीघ्र करने का निर्देश दिया गया . बैठक उपविकास आयुक्त रामरूप प्रसाद , जिला भू-अर्जन पदाधिकारी उमाकांत पांडेय के अलावा सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >