विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग हुए घायल

जहानाबाद (सदर) : जिले के भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं के अलग-अलग मामलाें में सात व्यक्ति घायल हो गये, जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में नगर थाना क्षेत्र के पाठक टोली के डिंपल कुमारी, भारतीय स्टेट बैंक पंडुई के कर्मचारी धीरेंद्र कुमार, नालंदा […]

जहानाबाद (सदर) : जिले के भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं के अलग-अलग मामलाें में सात व्यक्ति घायल हो गये, जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में नगर थाना क्षेत्र के पाठक टोली के डिंपल कुमारी, भारतीय स्टेट बैंक पंडुई के कर्मचारी धीरेंद्र कुमार, नालंदा जिले के इस्लामपुर निवासी दीपक कुमार, एसपी आवास के सूर्यदेव सिंह, घोसी थाना क्षेत्र के घोसी निवासी सुशील कुमार तथा नगर थाना क्षेत्र के बाजार निवासी सुषमा कुमारी तथा काको थाना क्षेत्र के मनियांवा निवासी उदय नारायण पासवान घायल हो गया.
मारपीट में सात घायल : जिले के भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में सात व्यक्ति घायल हो गये, जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मारपीट की घटना में काको थाना क्षेत्र के मदारपुर काजीसराय निवासी दीपु चौधरी, सुभाष चौधरी, मंजू देवी एवं लालमणि देवी घायल हो गयीं. वहीं मारपीट की दूसरी घटना में काको थाना क्षेत्र के लालाचक निवासी अक्षय कुमार तथा नगर थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी सोनी कुमारी घायल हो गयीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >