मांगों को लेकर संविदा कर्मी कल देंगे धरना

जहानाबाद नगर : बिहार शिक्षा परियोजना परिषद इम्प्लाइज यूनियन के आह्वान पर सभी संविदा कर्मी सेवा नियमित करने की मांग को लेकर 28 फरवरी को धरना देंगे. संविदाकर्मियों की सेवा नियमित करने , छठे वेतनमान तथा राज्य सरकार के टालमटोल नीतियों के खिलाफ बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष धरना दिया जायेगा . इस […]

जहानाबाद नगर : बिहार शिक्षा परियोजना परिषद इम्प्लाइज यूनियन के आह्वान पर सभी संविदा कर्मी सेवा नियमित करने की मांग को लेकर 28 फरवरी को धरना देंगे. संविदाकर्मियों की सेवा नियमित करने , छठे वेतनमान तथा राज्य सरकार के टालमटोल नीतियों के खिलाफ बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष धरना दिया जायेगा . इस संबंध में यूनियन के महासचिव शिवशंकर प्रसाद ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संविदा कर्मियों की सेवा नियमित करने के मामले को लटकाया जा रहा है .

सरकार की इस मंशा के खिलाफ बिहार राज्य अनुबंध , मानदेय , नियोजित सेवाकर्मी संयुक्त मोरचा के आह्वान पर धरना दिया जायेगा . इस धरना में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के कर्मी भी भाग लेगें . सरकार उनके साथ भी सौतेला व्यवहार कर रही है .

कस्तूरबा विद्यालय के कर्मियों के साथ सौतेलापन व्यवहार करने के खिलाफ एवं सेवा नियमित करने , आवासीय विद्यालय की कर्मियों के भांति वेतनमान देने , कर्मचारी भविष्य निधि , बीमा आदि की सुविधा तथा अंशकालिक शिक्षिकाओं के काम की अवधी घटाने की मांग को लेकर धरना दिया जायेगा . उक्त आशय की जानकारी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय इम्पलाइज यूनियन की प्रदेश अध्यक्षा कुमारी विद्यावती सिंह ने दी है .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >