पहल. स्वच्छता कार्यक्रम को बनाएं सफल: डीएम

बेहतर काम करने पर आशा को मोबाइल छाता का किया वितरण आशा को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जो आगे से बेहतर कार्य करेंगी, उनमें से तीन प्रथम आशा को मोबाइल देकर प्रोत्साहित किया जायेगा घोसी (जहानाबाद) : घोसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह के द्वारा कई आशा के […]

बेहतर काम करने पर आशा को मोबाइल

छाता का किया वितरण
आशा को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जो आगे से बेहतर कार्य करेंगी, उनमें से तीन प्रथम आशा को मोबाइल देकर प्रोत्साहित किया जायेगा
घोसी (जहानाबाद) : घोसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह के द्वारा कई आशा के बीच छाता का वितरण किया गया. छाता वितरण यूनिसेफ के तत्वावधान में केनरा बैंक के सहयोग से किया गया.
जिला पदाधिकारी ने उपस्थित आशा को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जो आगे से बेहतर कार्य करेंगी, उनमें से तीन प्रथम आशा को मोबाइल देकर प्रोत्साहित किया जायेगा. स्वच्छता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भी उनके द्वारा कहा गया. जिला पदाधिकारी का स्वागत करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जिला पदाधिकारी को टीकाकरण के क्षेत्र में जो लक्ष्य है
उस लक्ष्य को आशा के सहयोग से शत-प्रतिशत पूरा किया जायेगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी रुद्र शर्मा ने की. टीकाकरण में लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ड्यू लिस्ट अद्यतन करने की आवश्यकता जतायी गयी. इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनवर आलम, आशा कुमारी, सुशील कुमार सिंह, अविनाश कुमार, पंकज कुमार, दीपक कुमार, शाहनवाज अहमद, विनोद कुमार एवं सुरेंद्र कुमार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >