ट्रेनों पर कोहरे की मार, बुद्ध पूर्णिमा व पैसेंजर रद्द

जहानाबाद नगर : पटना-गया रेलखंड के ट्रेनों पर भी कोहरे की मार पड़ने लगी है. कोहरे के कारण बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस तथा पटना-गया पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस तथा 63253 पटना-गया पैसेंजर ट्रेन को रद्द किया गया है. कोहरे का कहर ट्रेनों पर भी […]

जहानाबाद नगर : पटना-गया रेलखंड के ट्रेनों पर भी कोहरे की मार पड़ने लगी है. कोहरे के कारण बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस तथा पटना-गया पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है.

पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस तथा 63253 पटना-गया पैसेंजर ट्रेन को रद्द किया गया है. कोहरे का कहर ट्रेनों पर भी पड़ने लगा है. घने कोहरे के कारण दुर्घटना न हो इसे देखते हुए परिचालन रद्द किया गया है. ट्रेनों के परिचालन रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है.
विशेष रूप से बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी में इजाफा हुआ है. वहीं कोहरे ने सड़कों पर परिचालित वाहनों के रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया है. कोहरे के कारण दिन में भी वाहनों को हेड लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है. सुबह 11 बजे तक घने कोहरे के कारण सड़कों पर अंधेरा छाया रहता है. ऐसे में वाहनों का परिचालन धीमी गति से होती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >