लालगंज: बच्चे देश के भविष्य हैं. उन्हें जीने, खाने एवं रहने का पूरा हक है. राज्य सरकार चमकी बुखार से बच्चों की जान बचाने में असफल रही है. ये बातें रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार की सुबह लालगंज बाइपास में पदयात्रा के दौरान कहा. उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से चिकित्सा के अभाव में बच्चे मर रहे हैं. इसे खुद मुख्यमंत्री स्वीकार कर चुके हैं. एम्स दिल्ली की जांच टीम ने भी यही रिपोर्ट दी है.
बच्चे देश के भविष्य, उन्हें भी है जीने का पूरा अधिकार
लालगंज: बच्चे देश के भविष्य हैं. उन्हें जीने, खाने एवं रहने का पूरा हक है. राज्य सरकार चमकी बुखार से बच्चों की जान बचाने में असफल रही है. ये बातें रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार की सुबह लालगंज बाइपास में पदयात्रा के दौरान कहा. उन्होंने कहा कि पिछले […]

वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी मुजफ्फरपुर में बच्चों की मौत पर संज्ञान लेते हुए बिहार सरकार को दोषी बताया है. पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि चमकी बुखार से सैकड़ों बच्चों की जान बचाने में राज्य सरकार की विफलता के विरोध में मुजफ्फरपुर से पटना राजभवन के लिए पार्टी की ओर से पदयात्रा निकाली गयी है.
पदयात्रा में राष्ट्रीय महासचिव राकेश कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव दिनेश कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता नरेश कुशवाहा, विजय कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष महिला सेल की रेखा गुप्ता, सीमा कुशवाहा, वैशाली प्रखंड अध्यक्ष महेश भगत, हरिहर भक्त कुशवाहा, डॉ अवधेश कुमार आदि लोग शामिल थे. पदयात्रा का गंडक प्रोजेक्ट मैदान, रेपुरा पावर हॉउस चौक आदि कई स्थानों पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया.