गर्मी में जमकर हो रही कूलर-पंखे की खरीदारी

जहानाबाद-अरवल : कड़ी धूप व ऊमस भरी गर्मी के आते ही कूलर, पंखों और फ्रीज की डिमांड बढ़ने लगी है. इससे पिछले तीन-चार दिनों से इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है. जैसे-जैसे सूर्य की तपिश बढ़ रही है. इलेक्ट्रॉनिक दुकानदारों की बिक्री भी बढ़ रही है. ग्राहकों के डिमांड व पॉकेट […]

जहानाबाद-अरवल : कड़ी धूप व ऊमस भरी गर्मी के आते ही कूलर, पंखों और फ्रीज की डिमांड बढ़ने लगी है. इससे पिछले तीन-चार दिनों से इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है. जैसे-जैसे सूर्य की तपिश बढ़ रही है. इलेक्ट्रॉनिक दुकानदारों की बिक्री भी बढ़ रही है. ग्राहकों के डिमांड व पॉकेट के अनुसार दुकानों में हर प्रकार के पंखे, कूलर व फ्रीज उपलब्ध हैं,

जहां ग्रामीण क्षेत्र में कूलर सिलिंग फैन की डिमांड ज्यादा दिखी. वहीं शहर में संपन्न परिवार के लोग एसी के प्रति आकर्षित हो रहे हैं. सूर्य देव के तेवर देख कर लोग जून-जुलाई की गर्मी का अंदाजा लगाकर अभी से बेचैन हो रहे हैं. गर्मी का अभी से आलम यह है कि लोग सुबह काम के लिए घरों से जल्दी निकल रहे हैं. दोपहर में सड़कों पर वाहनों की कमी होने लगी है.
हालत अभी से यह है जिन घरों, दफ्तर आदि में पंखा, कूलर की सुविधा है, वहां बिजली गुल होते ही लोगों के पसीने छूटने लगते हैं. गुरुवार को शहर का तापमान 44 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. मौसम के जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और तीखे होंगे और लोगों को इस बार गर्मी से काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है.
प्रतिदिन 400-500 पंखों की हो रही बिक्री :ग्रामीण क्षेत्र में पंखे की मांग बढ़ी है. खास कर सिलिंग फैन की खरीदारी ज्यादा हो रही है. शहर व छावनी में लगभग 50 से अधिक दुकानें हैं, जिनमें प्रतिदिन लगभग 400-500 पंखे की बिक्री हो रही है. दुकानदारों के अनुसार 1200-4000 रुपये के रेंज का पंखा बाजार में उपलब्ध है. शहर और आसपास के बाजारों में पंखा कूलर की बिक्री जोर शोर से हो रही है. प्रसादी इंग्लिश, बैदराबाद, भदासी, इमामगंज जैसे छोटे बाजार में भी कूलर की बिक्री जोरों पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >