महुआ में पानी के लिए हाहाकार ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन-हंगामा

महुआ : महुआ प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. लोग पानी के लिए हंगामा कर रहे हैं. विभिन्न पंचायतों में गंभीर होते जा रहे जलसंकट को लेकर प्रशासनिक उदासीनता कभी भी बड़े आंदोलन का कारण बन सकती है. मालूम हो कि भूजल स्तर काफी नीचे चले जाने के कारण […]

महुआ : महुआ प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. लोग पानी के लिए हंगामा कर रहे हैं. विभिन्न पंचायतों में गंभीर होते जा रहे जलसंकट को लेकर प्रशासनिक उदासीनता कभी भी बड़े आंदोलन का कारण बन सकती है.

मालूम हो कि भूजल स्तर काफी नीचे चले जाने के कारण गौसपुर चकमजाहिद, सिंघाड़ा उत्तरी, गोविंदपुर, फुलवरिया, मिर्जानगर, भदवास आदि कई पंचायतों में अधिकतर चापाकल सूख गये हैं.
कुछ चापाकल थोड़ा-बहुत पानी दे भी रहे हैं तो वहां पानी के लिए लोगों को लंबी लाइन लगानी पड़ रही है. कई इलाकों में स्थिति ऐसी हो गयी है कि लोगों को पीने के पानी के भी लाले पड़ गये हैं. प्यास से इंसान व पशु-पक्षी सभी बेहाल नजर आ रहे हैं. इन सबके बावजूद प्रशासनिक पदाधिकारी इस समस्या के निदान के प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं.
गौसपुर चकमजाहिद पंचायत के कादिलपुर तथा मुरादपुर गांवों के ग्रामीणों ने मंगलवार को पानी की मांग को लेकर घंटों प्रदर्शन व हंगामा किया. ग्रामीण किशन कुमार, सावन कुमार, राजपति देवी, शीला देवी, देवेंद्र दास, आलोक कुमार, राजू कुशवाहा, सुनील कुमार, महापति देवी आदि जलसंकट से निजात दिलाने की मांग को लेकर बाल्टी, तसला आदि के साथ सड़क पर प्रदर्शन करने लगे
. आक्रोशित लोगों ने प्रशासनिक पदाधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. उनका कहना था कि गर्मी का मौसम आते ही अधिकतर चापाकल सूख गये हैं. गांव के लोग पानी के लिए त्राहिमाम कर रहे हैं. हर घर नल का जल योजना का लाभ भी उन्हें नहीं मिल रहा है. कई बाद पदाधिकारियों से इसकी शिकायत की गयी, लेकिन इसका कोई हल नहीं निकल सका.
वहीं गदोपुर के अभय मिश्रा, फुनेश्वर सिंह पप्पू, उमेश सिंह, संतोष सिंह, गणेशी कुंवर, मंटू सिंह, विशु कुमार, सुरतपुर के दीपक कुमार, पूनम देवी, अजब पासवान, चंदन चौधरी, शंकरपुर के सुमन कुमार, रत्नेश साह, शकुंतला देवी आदि ने बताया कि हर घर नल का जल योजना का शुभारंभ हुए एक वर्ष बीत गये हैं, लेकिन अभी तक इस योजना से एक बूंद पानी भी उनलोगों को नसीब नहीं हुआ है. ग्रामीणों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर जल्द ही जलसंकट की समस्या का कोई हल नहीं निकला तो वे सभी और तेज आंदोलन करने को विवश हो जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >