पटना से गया जा रहे व्यक्ति से कार रुपये और मोबाइल लूटे

मखदुमपुर : पटना-गया एनएच 83 पर मखदुमपुर बाजार स्थित मस्जिद के समीप बुधवार की देर रात अपराधियों ने पटना से घर लौट रहे एक व्यक्ति की कार, मोबाइल और नकद लूट लिया. घटना की सूचना पाकर मखदुमपुर थाने की पुलिस ने तहकीकात की, लेकिन अपराधियों का कुछ पता नहीं चला. जानकारी के अनुसार, गया जिले […]

मखदुमपुर : पटना-गया एनएच 83 पर मखदुमपुर बाजार स्थित मस्जिद के समीप बुधवार की देर रात अपराधियों ने पटना से घर लौट रहे एक व्यक्ति की कार, मोबाइल और नकद लूट लिया. घटना की सूचना पाकर मखदुमपुर थाने की पुलिस ने तहकीकात की, लेकिन अपराधियों का कुछ पता नहीं चला. जानकारी के अनुसार, गया जिले के वजीरगंज थाने के बढ़ौना निवासी सुबोध कुमार और विशाल कुमार पटना से अपनी कार से गया के वजीरगंज स्थित अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान मखदुमपुर बाजार स्थित मस्जिद के समीप वाहन लुटेरों ने ओवरटेक कर उनकी गाड़ी को रोक लिया और दोनों को उतार दिया तथा कार, मोबाइल और रुपये लूटकर फरार हो गये. इस मामले में स्थानीय थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >