बाढ़ से पहले तटबंधों की सुरक्षा के लिए अधिकारी को सचेत रहने की जरूरत

साप्ताहिक बैठक में डीएम ने दिये कई निर्देश जहानाबाद नगर : जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की साप्ताहिक समन्वय बैठक हुई. बैठक में संभावित बाढ़ के मद्देनजर तैयारियां, विशेषकर पिछले वर्ष बाढ़ के समय टूटी हुई सड़कों की मरम्मत, आवागमन की सुविधा, नहरों व नालों से अतिक्रमण को हटाने, तटबंधों की […]

साप्ताहिक बैठक में डीएम ने दिये कई निर्देश

जहानाबाद नगर : जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की साप्ताहिक समन्वय बैठक हुई. बैठक में संभावित बाढ़ के मद्देनजर तैयारियां, विशेषकर पिछले वर्ष बाढ़ के समय टूटी हुई सड़कों की मरम्मत, आवागमन की सुविधा, नहरों व नालों से अतिक्रमण को हटाने, तटबंधों की सुरक्षा एवं मरम्मत के लिए उसका निरीक्षण करने पर जोर दिया. डीएम ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि बाढ़ में ध्वस्त सड़कों तथा आवागमन के महत्वपूर्ण मार्गों का अच्छी तरह से निरीक्षण करते हुए जहां आवश्यकता हो वहां सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव विभाग को भेजें.
साथ ही सड़कों एवं नहरों का निरीक्षण करते हुए उसकी मरम्मत करायी जाये, जिससे बाढ़ के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो. जिले में तटबंधों, नदियों, नहरों एवं मुख्य मार्गों का जहां बाढ़ आने की संभावना रहती है,
उसका निरीक्षण करने का निर्देश दिया. वहीं, पीएचईडी को पूरे जिले में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए चापाकलों तथा पानी टंकी का निरीक्षण कराने को कहा. बैठक में अन्य विभागों के अधिकारियों को कई निर्देश दिये गये. साथ ही उन्हें आपसी समन्वय के साथ विकास कार्य में तेजी लाने को कहा गया. बैठक में सभी सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >