करपी(अरवल) : प्रखंड क्षेत्र के रामपुर चाय एवं बंभई गांव में पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अवसर पर लोगों को बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी गयी. इस अवसर पर अरवल के लीड बैंक मै

कैश वैन व एक व्यवसायी को लुटने की योजना बना रहे थे आरोपित जहानाबाद : वैन से कैश और व्यापारी को लूटने की योजना बना रहे शातिर बदमाशों को पुलिस ने काको थाना क्षेत्र के खालिसपुर के पश्चिम बधार में स्थित कब्रिस्तान के समीप से पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपितों के पास से 3 मोटरसाइकिल, 4 […]

कैश वैन व एक व्यवसायी को लुटने की योजना बना रहे थे आरोपित

जहानाबाद : वैन से कैश और व्यापारी को लूटने की योजना बना रहे शातिर बदमाशों को पुलिस ने काको थाना क्षेत्र के खालिसपुर के पश्चिम बधार में स्थित कब्रिस्तान के समीप से पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपितों के पास से 3 मोटरसाइकिल, 4 देसी कट्टा, 7 जिंदा कारतूस तथा 8 मोबाइल बरामद किये गये हैं. इस संबंध में काको थाने में कांड संख्या 130/18, धारा 399/402 भादवि एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है. यह जानकारी पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अंतरजिला अपराधियों का गिरोह कैश वैन से कैश लूट की योजना बनाने के लिए खालिसपुर कब्रिस्तान के समीप एकत्रित हुए हैं. सूचना मिलने के बाद सभी थानों को अलर्ट किया गया तथा एएसपी पंकज कुमार, एएसपी अभियान संजीव कुमार, एसडीपीओ प्रभात भूषण
श्रीवास्तव को जिले के संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करते हुए वाहनों की चेकिंग करने का निर्देश दिया गया. संवेदनशील स्थानों पर पुलिस द्वारा नाकेबंदी करते हुए सघन वाहन चेकिंग प्रारंभ शुरू की. कार्रवाई के लिए काको थानाध्यक्ष संजय शंकर तथा एसटीएफ के जवानों को खालिसपुर स्थित कब्रिस्तान के समीप छापेमारी करने का निर्देश दिया गया. छापेमारी के दौरान कब्रिस्तान के पास लूट की योजना बनाने के लिए एकत्रित 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया.
ये पकड़े गये :गिरफ्तार अपराधियों में शैलेश कुमार, काको थाना क्षेत्र के गुलामीचक का रहने वाला है, जबकि राजू कुमार पटना जिले के दानापुर थाना क्षेत्र के बीबीगंज-पांचुचक, छोटू कुमार दानापुर थाने के लालकोठी-सुल्तानपुर, चंदन कुमार कल्पा ओपी के वजीरगंज, ब्रजेश कुमार मसौढ़ी थाने के बलइठा, साहिल कुमार दानापुर थाने के पुलिस कॉलोनी, गौरव कुमार मसौढ़ी थाना के बेर्रा तथा अमित गुप्ता उत्तरप्रदेश के पुवायां थाने के पुवायां का रहने वाला है. गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है.
बी-टेक है अपराधियों का सरगना ब्रजेश :लूट की योजना बनाते पकड़ा गया अपराधियों का सरगना ब्रजेश पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के बलइठा का रहने वाला है और वह बी-टेक पास है. रुपयों के लिए वह किसी भी तरह का अपराध करने से गुरेज नहीं करता है. वहीं, इस गिरोह का एक अन्य सदस्य चंदन कुमार जो कि कल्पा ओपी के वजीरगंज निवासी है, वह बीबीए सेकंड ईयर का छात्र है. सभी गिरफ्तार अपराधी 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग के हैं. बताया गया है के पकड़े गये बदमाश इतने शातिर है कि लूट के दौरान किसी तरह दिक्कत होने पर हत्या करने से भी नहीं हिचकते.
पुरस्कृत किये जायेंगे टीम के सदस्य :अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में शामिल सभी सदस्यों को पुरस्कृत किया जायेगा. एसपी मनीष ने कहा कि काको थानाध्यक्ष संजय शंकर के नेतृत्व में एसटीएफ के पुलिस पदाधिकारी एवं सिपाहियों द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. टीम में काको थानाध्यक्ष के अलावे पुअनि राजेंद्र राम, एसटीएफ पटना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
अपराधियों से हुई बरामदगी:गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस द्वारा आग्नेयास्त्र के साथ ही मोटरसाइकिलें भी बरामद ककी गयी हैं. पुलिस ने तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनका सत्यापन कराया जा रहा है. वहीं चार देसी आग्नेयास्त्र, 315 बोर के सात जिंदा कारतूस, आठ मोबाइल बरामद हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >