निमोनिया से बचाव के लिए पीसीवी लांच

डीएम ने लांच किया वैक्सीन, कहा- शिशु मृत्यु दर में कमी की उम्मीद जहानाबाद नगर : निमोनिया से बचाव के लिए शुक्रवार को पीसीवी वैक्सीन (न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन) लांच किया गया. यह वैक्सीन देश के तीन राज्यों में दिया जा रहा है, जिसमें बिहार भी शामिल है. प्रदेश के 17 जिलों में यह वैक्सीन 2017 […]

डीएम ने लांच किया वैक्सीन, कहा- शिशु मृत्यु दर में कमी की उम्मीद

जहानाबाद नगर : निमोनिया से बचाव के लिए शुक्रवार को पीसीवी वैक्सीन (न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन) लांच किया गया. यह वैक्सीन देश के तीन राज्यों में दिया जा रहा है, जिसमें बिहार भी शामिल है. प्रदेश के 17 जिलों में यह वैक्सीन 2017 से ही दिया जा रहा है. जिले में इस वैक्सीन को देने की शुरुआत एक जून से की गयी. सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में नियमित टीकाकरण के तहत यह वैक्सीन नि:शुल्क दिया जायेगा. एक वर्ष तक के बच्चों को यह वैक्सीन दिया जायेगा. डेढ़ माह, तीन माह तथा नौ माह के उम्र में यह वैक्सीन दिया जायेगा. वैक्सीन काफी महंगा होने के बावजूद भारत सरकार द्वारा नि:शुल्क दिया जा रहा है.
इससे शिशु मृत्यु दर में कमी आयेगी. वैक्सीन लांच करते हुए डीएम ने कहा कि दुनिया में हर वर्ष 10 लाख से अधिक पांच वर्ष तक के बच्चों की मौत होती है, जिसमें 16 प्रतिशत निमोनिया से मौत होती है. निमोनिया से मरने वाला प्रत्येक पांच बच्चों में एक भारतीय होता है. ऐसे में इस टीका के लगने से शिशु मृत्यु दर में कमी आयेगी. इस दौरान बताया गया कि यह वैक्सीन दो से आठ डिग्री तापमान में रखा जाता है. इसका कोई विपरीत परिणाम नहीं होता. उन्होंने बताया कि प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को प्रतिरक्षण केंद्र डपर यह टीका लगाया जायेगा. डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे एएनएम को इस संबंध में विशेष रूप से प्रशिक्षित करें ताकि वे गांवों में लोगों को इस वैक्सीन के लाभ से अवगत करा सकें. उन्होंने सभी सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य उपकेंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र में गुणवत्तापूर्ण वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित करने को कहा.
लगभग 24 हजार बच्चों को लगाया जायेगा टीका
जिले में एक वर्ष तक के 32 हजार के करीब बच्चे हैं. पीसीवी वैक्सीन करीब 24 हजार बच्चों को लगाया जायेगा. इस टीका का तीन डोज दिया जाता है. पहला 6 सप्ताह पर, दूसरा 14 सप्ताह पर एवं बूस्टर डोज नौ माह पर दिया जाता है. ऐसे में अगर बच्चों का उम्र नौ माह से अधिक हो जायेगा तो उन्हें यह टीका नहीं लगाया जायेगा. ऐसे में विभागीय आंकड़ों के अनुसार 24 हजार बच्चे इस टीका से लाभान्वित होंगे. उन्हें सामान्य टीकाकरण अभियान के तहत यह टीका लगाया जायेगा. इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ ब्रजभूषण प्रसाद, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ सुरेंद्र चौधरी, यूनिसेफ के रूद्र शर्मा, अविनाश कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >