रंगदारी नहीं देने पर व्यवसायी पर फायरिंग

व्यवसायी से मांगी 5 लाख रुपये की रंगदारी अपराधियों ने चलायी गोली, बाल-बाल बचे व्यवसायी रतनी : परसबिगहा थाना क्षेत्र के पहाड़ीबिगहा गांव में अपराधियों ने गोला व्यवसायी पर फायरिंग कर दी. हालांकि व्यवसायी बाल-बाल बच गया. इस संबंध में गोला व्यवसायी बूटा साव ने बताया कि सोमवार को उनके मोबाइल पर फोन आया. उधर […]

व्यवसायी से मांगी 5 लाख रुपये की रंगदारी

अपराधियों ने चलायी गोली, बाल-बाल बचे व्यवसायी
रतनी : परसबिगहा थाना क्षेत्र के पहाड़ीबिगहा गांव में अपराधियों ने गोला व्यवसायी पर फायरिंग कर दी. हालांकि व्यवसायी बाल-बाल बच गया. इस संबंध में गोला व्यवसायी बूटा साव ने बताया कि सोमवार को उनके मोबाइल पर फोन आया. उधर से बोला गया कि मैं चितरंजन शर्मा जेल से बोल रहा हूं. पांच लाख रुपये दो नहीं तो खोपड़ी उड़ा दूंगा. आधे घंटे के अंदर जुगाड़ कर रुपये दे दो. भयभीत व्यवसायी ने अगल-बगल के लोगों को बताया. फिर मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे फोन कर कहा कि कल काउंटर मत खोलना, अन्यथा अंजाम बुरा होगा. मना करने के बावजूद भी व्यवसायी ने दुकान खोला. देर शाम व्यवसायी दुकान बंद कर अपने घर की जा रहा था
तो पीछे से अपाचे बाइक पर सवार अपराधियों ने पीछे से एक फायर किया लेकिन गोली सिर के ऊपर से निकल गयी तथा व्यवसायी दौड़कर घर की ओर भाग निकला. अपराधी भी विपरीत दिशा में भाग गये. बताते चलें कि छह माह पूर्व भी एक किराना व्यवसायी से रंगदारी की मांग की गयी थी. छह माह से शांत चल रहे इस इलाके में रंगदारी की मांग व फायरिंग से व्यवसायियों में दहशत कायम हो गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित व्यवसायी ने परसबिगहा थाने को सूचना दी है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >