जहानाबाद नगर : जिले के मोदनगंज प्रखंड क्षेत्र के मननपुर मोड़ के समीप ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गयी. मतृक सूरदासपुर निवासी जग्गु मोची का पुत्र पुलु मोची है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक अपने ट्रैक्टर से बिजली का पोल खींचने का काम कर रहा था. इसी दौरान मननपुर मोड़ के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ्ढे में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस घटना में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल चालक को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी.
ट्रैक्टर पलटा, दबने से चालक की मौत
जहानाबाद नगर : जिले के मोदनगंज प्रखंड क्षेत्र के मननपुर मोड़ के समीप ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गयी. मतृक सूरदासपुर निवासी जग्गु मोची का पुत्र पुलु मोची है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक अपने ट्रैक्टर से बिजली का पोल खींचने का काम कर रहा था. […]
