डाककर्मियों की सातवें दिन भी हड़ताल जारी

घोसी : ग्रामीण डाक सेवक ने सातवां दिन अपनी मांगों के समर्थन में उप डाकघर घोसी के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे डाककर्मियों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही. आयोजित धरना गिंजी बीओ, कोर्रा बीओ, साहोविगहा बीओ एवं लखावर बीओ ने बताया कि जब-तक कमलेश चंद्रा की रिपोर्ट लागू नहीं की जाती […]

घोसी : ग्रामीण डाक सेवक ने सातवां दिन अपनी मांगों के समर्थन में उप डाकघर घोसी के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे डाककर्मियों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही. आयोजित धरना गिंजी बीओ, कोर्रा बीओ, साहोविगहा बीओ एवं लखावर बीओ ने बताया कि जब-तक कमलेश चंद्रा की रिपोर्ट लागू नहीं की जाती है, तब-तक हम सब धरने पर बैठे रहेंगे. धरना में नागेंद्र कुमार, उपेंद्र चौधरी, मिथलेश कुमार एवं मनोज कुमारी शामिल थे.

मखदुमपुर में भी धरना: कमलेश चंद्रा कमेटी की सिफारिशों लागू करने की मांग को लेकर पिछले 22 मई से ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल जारी है. हड़ताल रहने के कारण ग्रामीण डाकघरों में ताले लटके हुए हैं जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >