विवाहिता की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज

मखदुमपुर : टेहटा ओपी के कलुवा चक नारायणपुर गांव में एक विवाहिता की हत्या के मामले में मंगलवार को स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है. मृतका कर मां सुनीता देवी, पिता वीरेंद्र यादव ने टेहटा ओपी में लिखित आवेदन देकर अपने दामाद संजय कुमार एवं उसकी मां पर हत्या का आरोप लगाया है. दिये […]

मखदुमपुर : टेहटा ओपी के कलुवा चक नारायणपुर गांव में एक विवाहिता की हत्या के मामले में मंगलवार को स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है. मृतका कर मां सुनीता देवी, पिता वीरेंद्र यादव ने टेहटा ओपी में लिखित आवेदन देकर अपने दामाद संजय कुमार एवं उसकी मां पर हत्या का आरोप लगाया है. दिये आवेदन में कहा कि शादी के बाद से ही दामाद मेरी बेटी को हमेशा मारपीट तथा गाली -गलौज किया करता था. दहेज की मांग करता था. कभी मोटरसाइकिल तो कभी पैसे की मांग करता था. नहीं देने पर हमारी बेटी गुड़िया कुमारी के साथ मारपीट करता था. इस बार हमारी बेटी को मारकर जला दिया, जब तक परिवार वालों को पता चलता, उनकी बेटी के शव को जलाकर गायब कर दिया. सूचना पाकर टेहटा ओपी की पुलिस जगह-जगह छापामारी कर रही है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >