रतनी : परसविगहा थाना के हिरामन विगहा गांव स्थित खलिहान में आग लगने से हजारों रुपये की फसल जल कर नष्ट हो गयी. बताया जाता है कि किसान विनोद महतो के घर में बारात आयी हुई थी. उसी समय खलिहान में आग लग गयी. जिसकी जानकारी स्थानीय मुखिया श्री कांति देवी ने दी. उन्होंने बताया कि ग्रामीण शादी समारोह में अतिथि की सेवा सत्कार करने में लगे हुए थे. उसी समय ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया. बराती व शराती वाले कुछ समझ नहीं पाये. जब ग्रामीण आग की लपट देखी तो खलिहान की ओर भागे. आग की लपट इतनी तेज थी कि खलिहान में करीब पांच बीघे की नेवारी, मसूर, गेहूं आदि जलकर नष्ट हो गया. करीब 40 हजार रुपये की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है.
अगलगी में हजारों की फसल जलकर नष्ट
रतनी : परसविगहा थाना के हिरामन विगहा गांव स्थित खलिहान में आग लगने से हजारों रुपये की फसल जल कर नष्ट हो गयी. बताया जाता है कि किसान विनोद महतो के घर में बारात आयी हुई थी. उसी समय खलिहान में आग लग गयी. जिसकी जानकारी स्थानीय मुखिया श्री कांति देवी ने दी. उन्होंने बताया […]
