सेविका ने सीडीपीओ कार्यालय में किया हंगामा

सीडीपीओ के साथ की गाली-गलौज, दी जान से मारने की धमकी सरकारी कागजात भी फाड़े सीडीपीओ ने नगर थाने में की लिखित शिकायत जहानाबाद नगर : स्थानीय बाल विकास परियोजना कार्यालय में एक चयनमुक्त सेविका द्वारा शुक्रवार को जमकर हंगामा मचाया गया. इस दौरान सीडीपीओ के साथ गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी भी […]

सीडीपीओ के साथ की गाली-गलौज, दी जान से मारने की धमकी

सरकारी कागजात भी फाड़े
सीडीपीओ ने नगर थाने में की लिखित शिकायत
जहानाबाद नगर : स्थानीय बाल विकास परियोजना कार्यालय में एक चयनमुक्त सेविका द्वारा शुक्रवार को जमकर हंगामा मचाया गया. इस दौरान सीडीपीओ के साथ गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी भी दी गयी. साथ ही सरकारी कागजात भी फाड़ दिये गये. इस संबंध में सीडीपीओ कुमारी उर्वशी द्वारा वरीय पदाधिकारियों को घटना की जानकारी दी है. साथ ही नगर थाने में भी लिखित शिकायत की है. सीडीपीओ ने बताया कि उनके द्वारा रूटीन चेकअप के दौरान गांधी मैदान केंद्र संख्या 157 में निजी विद्यालय संचालित होते देखा गया था जहां आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन होना था वहां विद्यालय संचालित हो रहा था.
इसकी जानकारी उनके द्वारा वरीय पदाधिकारियों को दी गयी थी. वरीय पदाधिकारियों द्वारा उक्त मामले की सुनवाई के बाद उक्त सेविका को चयनमुक्त कर दिया गया. चयनमुक्ति के बाद सेविका सुनीता कुमारी शुक्रवार को कुछ लोगों के साथ उनके कार्यालय में पहुंची तथा उनके साथ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी. इस दौरान कार्यालय में रखे कागजात को भी फाड़ दिया. सीडीपीओ द्वारा इस घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >