कोताही बरतने वाले बीएलओ पर होगी कार्रवाई

आरओ तथा एआरओ को दिया गया प्रशिक्षण जहानाबाद नगर : निर्वाचक सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जोड़े गये नामों का विशेष सत्यापन अभियान 15 -30 नवंबर तक चलेगा. इस अवधि में एक जनवरी 2018 के अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचकों का जोड़े गये नाम का सत्यापन किया जायेगा. विशेष सत्यापन अभियान से […]

आरओ तथा एआरओ को दिया गया प्रशिक्षण

जहानाबाद नगर : निर्वाचक सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जोड़े गये नामों का विशेष सत्यापन अभियान 15 -30 नवंबर तक चलेगा. इस अवधि में एक जनवरी 2018 के अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचकों का जोड़े गये नाम का सत्यापन किया जायेगा.

विशेष सत्यापन अभियान से संबंधित प्रशिक्षण जिला निर्वाचक पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष की अध्यक्षता में दिया गया. प्रशिक्षण में सभी निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को बताया गया कि चार अक्तूबर से प्रारंभ हुई निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जिसकी अंतिम तिथि 31 अक्तूबर थी, उसे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 30 नवंबर तक बढ़ाया गया है. वे इस अवसर का लाभ उठा कर अपना नाम प्रपत्र छह में भर कर जोड़वा सकते हैं.

साथ ही जो व्यक्ति स्थायी रूप से अन्यत्र चले गये हैं अथवा जिनकी मृत्यु हो गयी है, उनका नाम प्रपत्र सात में भर कर हटाया जा सकता है. जिस व्यक्ति का नाम अथवा पता, जन्मतिथि में गलती हो गयी हो उसे प्रपत्र आठ में भर कर सही किया जा सकेगा. प्रशिक्षण में बताया कि निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में जिन मतदाता का नाम जोड़ा गया है

निर्वाचक सूची में उनकी सत्यापन हेतु सभी संबंधित मतदान केंद्र बीएलओ 15-30 नवंबर तक घर-घर जाकर निर्वाचक सूची का विशेष सत्यापन का कार्य अभियान स्तर पर करेंगे. विशेष सत्यापन कार्य का अभियान के अवसर पर नजरी नक्शा बनाने घर-घर जाकर नाम जोड़ने से संबंधित प्रपत्र एक तथा अब तक छूटे हुए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र दो भरने का कार्य करेंगे. प्रशिक्षण में बताया कि सभी बीएलओ को प्रपत्र 6ए, 7, 8 और 8ए पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराये गये हैं.

सत्यापन अभियान के क्रम में बीएलओ मतदाताओं का मोबाइल नंबर भी प्राप्त करके प्रपत्र में भरेंगे. उप निर्वाचन पदाधिकारी आरके कर्मशील ने बताया कि चार से आठ अक्तूबर के बीच 10344 मतदाता का नाम जोड़ने हेतु प्रपत्र छह प्राप्त हुए हैं. 4602 मतदाता का नाम हटाने हेतु प्रपत्र सात तथा 2538 मतदाता के नाम में शुद्धीकरण हेतु प्रपत्र आठ प्राप्त हुए हैं. जिला पदाधिकारी ने प्रशिक्षण में बताया कि प्रखंड स्तर पर बीएलओ का प्रशिक्षण कार्य किया जा रहा है. विशेष सत्यापन अभियान की समीक्षा भारत निर्वाचन आयोग, राज्य निर्वाचन कार्यालय तथा जिलास्तर पर की जा रही है.

सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को नियमित रूप से विशेष सत्यापन अभियान की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस कार्य में कोताही बरतने वाले बीएलओ अथवा किसी भी पदाधिकारी पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी इआरओ, एइआरओ, उपनिर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >