घोसी जहानाबाद : घोसी धामापुर रोड के रेफरल अस्पताल के उत्तर दो बाइक की टक्कर में तीन बाइक सवार जख्मी हो गया है. जख्मी व्यक्ति में देहूनी गांव निवासी झिंगुर शर्मा के पुत्र मन्नु कुमार 22वर्ष एवं मनीष शर्मा के पुत्र शिवम कुमार 16 वर्ष एवं डहरपुर गांव निवासी रामेश्वर पंडित के पुत्र छोटे कुमार 25 वर्ष के बताया जाता है.
सभी जख्मी का इलाज रेफरल अस्पताल गोडसर में कराने के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा गया है. एक बाइक उत्तर से आ रही थी, वहीं दूसरी बाइक उत्तर की ओर जा रही थी तभी दोनों बाइक रेफरल अस्पताल के उत्तर पुल के पास आमने-सामने टकरा गया जिससे दोनों बाइक पर सवार युवक जख्मी हो गया है. मौके पर घोसी पुलिस ने पहुंच बाइक को जब्त कर लिया है और जख्मी को बेहतर इलाज हेतु जहानाबाद सदर अस्पताल ले गया है.
