सड़क पर बह रहा नाली का पानी अनदेखी. एक पखवारा पहले रोड काट कर लगा था पाइप

जहानाबाद : जिले के वभगना-शकुराबाद पथ पर अमैन गांव के समीप महीनों से सड़क पर गंदे पानी का बहाव हो रहा है. सड़क पर गंदे पानी फैले रहने के कारण आम यात्रियों को आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. बताया जाता है कि गांव के अंदर से निकले नाली को मुख्य नाला […]

जहानाबाद : जिले के वभगना-शकुराबाद पथ पर अमैन गांव के समीप महीनों से सड़क पर गंदे पानी का बहाव हो रहा है. सड़क पर गंदे पानी फैले रहने के कारण आम यात्रियों को आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. बताया जाता है कि गांव के अंदर से निकले नाली को मुख्य नाला से नहीं जोड़े जाने के कारण हमेशा सड़क पर गंदे पानी का फैलाव रहता है. पानी की वजह से दिन-प्रतिदिन सड़क की स्थिति काफी जर्जर होते जा रही है.

ग्रामीण सौरभ कुमार, शुभम कुमार समेत अन्य बताते है कि शुद्धता का पर्व छठ के मौके पर खासकर व्रतियों व आम लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ेगा. उन्होंने बताया कि गांव में पूरब दिशा में रहे जल श्रोत में सैकड़ों की संख्या में लोग अर्ध देने जाते हैं, जिन्हें सड़क पर निकलते ही गंदे पानी से सामना होगा. हालांकि आम लोगों के समस्या से निजात दिलाने के लिए एक पखवारा पूर्व पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़क काट कर गंदे पानी के निकास के लिए ह्यूम पाइप दिया गया
था लेकिन डाले गये पाइप एक-दो दिन तो पानी का निकास हुआ लेकिन दो दिन बाद पाइप का लेवल सही नहीं रहने के कारण नाला जाम पड़ गया तथा पुन: सड़क पर गंदे पानी का फैलाव शुरू हो गया. इधर पथ निर्माण विभाग के एसडीओ ने नाला के साइड में चेंबर बना लोगों को समस्या से निजात दिलाने की बात बतायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >