जहानाबाद : जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के सुकियामा घाट के समीप फल्गू नदी में आज नहाने के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गयी जबकि एक अन्य बच्चे को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया. हुल्लासगंज थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान संजय पांडेय के पुत्र अंकित पांडेय (12) और देव पांडेय (10) तथा राजू पंडित के पुत्र आयूष पंडित (12) के रूप में हुई है.
उन्होंने बताया कि तीनों बच्चे रंजीत पांडेय के पुत्र भोला पंडित (13) के साथ फल्गु नदी में स्नान करने गये थे. गहरे पानी में चले जाने पर सभी डूबने लगे जिनमें से भोला पंडित को ग्रामीणों ने डूबने से बचा लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि मुर्छित भोला पंडित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया है.
यह भी पढ़ें-
रोहतास : रंगदारी मांगने आये अपराधियों के गोली चलाने से उग्र हुए लोग, पीट-पीट कर चारो अपराधियों को मार डाला
