नीतीश के विधायक गोपाल मंडल का फिर सामने आया विवादित बयान, देखिए वीडियो क्या कुछ कहा?

जदयू नेता गोपाल मंडल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी बिहार के सीएम नीतीश कुमार से ज्यादा उम्र के नेता हैं. उनका दिमाग काम नहीं करता

जदयू के बड़बोले विधायक एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वायरल वीडियो में ���ोपालपुर के जेडीयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल (Gopal Mandal) ने अपने नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का समर्थन करते हुए एक विवादित बयान दे दिया है. इस दफा उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी बिहार के सीएम नीतीश कुमार से ज्यादा उम्र के नेता हैं. उनकी खोपड़ी ढीली हो गई है, दिमाग खराब हो गया है, उनका दिमाग काम नहीं करता. वे पहले राजनीतिक क्षेत्र में थे. लेकिन अब नहीं हैं. वह इस क्षेत्र में चलने लायक भी अब नहीं हैं. वह सिर्फ इधर-उधर दिखावे के लिए उछल कूद करते रहते हैं. देखिए वीडियो गोपाल मंडल ने और क्या कुछ कहा….

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >