मनचले युवकों ने यात्री से भरे बस पर किया पथराव, तीन यात्री को लगी चोट

सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग स्थित चौडीहा गांव के समीप सोमवार सुबह कुछ मनचले युवकों ने एक यात्री बस पर अचानक पथरा्व किया.

जमुई. सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग स्थित चौडीहा गांव के समीप सोमवार सुबह कुछ मनचले युवकों ने एक यात्री बस पर अचानक पथरा्व किया. बस के अंदर पत्थर आते ही उसपर सवार सवारियों में अफरा-तफरी मच गयी. पत्थर से तीन यात्रियों को चोट आयी. इसके बाद गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. घायल शेखपुरा जिले के रामपुर सिंडा गांव निवासी महेश राम ने बताया कि मैं अपने रिश्तेदार के साथ रिजर्व बस से बरबीघा से पूजा करने जमुई जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र के झुमराज स्थान जा रहा था. चौडीहा गांव के समीप कुछ युवकों द्वारा बस को रोकने का इशारा किया गया. चालक द्वारा वाहन नहीं रोकने पर युवकों ने ताबतोड़ पथराव कर दिया. अन्य यात्रियों ने बताया अचानक हुए पथराव से बस में सवार सभी लोगों में अफरा-तफरी मच गया था लोग इधर-उधर भागने लगे, कुछ लोग सीट के नीचे छुप कर जान बचाने का प्रयास करने लगे थे. लोगों ने बताया कि आनन-फानन में इसकी जानकारी 112 नंबर पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद वहां पहुंची पुलिस के द्वारा छानबीन किया जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >