फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई पंचायत के अंडीडीह गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

चंद्रमंडीह. थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई पंचायत के अंडीडीह गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक की पहचान केवल यादव के 25 वर्षीय पुत्र संतोष यादव के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, युवक का घरवालों से किसी बात को लेकर विवाद भी नहीं हुआ था. इसके बावजूद उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. वहीं कुछ अन्य लोगों ने बताया कि युवक सनकी मिजाज का था. सनक में आकर ही उसने आत्महत्या की है. इधर, जब उसने बहुत देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो परिजनों ने मामले की जानकारी चंद्रमंडीह थाने को दी. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया. साथ ही फंदे से झूल रहे शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया. मृतक दो भाईयों में सबसे बड़ा था. तीन वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी. अभी तक उसको कोई संतान नहीं हुआ था. इधर, उसकी मौत के बाद माता, पिता, पत्नी, भाई सहित अन्य लोगों का रो रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >