अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न जगहों पर हुआ योग कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कई जगहों पर योग का कार्यक्रम हुआ.

झाझा. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कई जगहों पर योग का कार्यक्रम हुआ. देव सुंदरी मेमोरियल महाविद्यालय में प्रो राकेश कुमार पासवान, सारडॉनिक्स विद्यालय में प्राचार्य विष्णु शर्मा, जीपीएस में निदेशक सुरेंद्र निराला, सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्य नरेंद्र कुमार, मेमुकार शेड में संजीव कुमार, रेलवे क्रू कार्यालय में स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी समेत कई जगहों पर संस्थान प्रमुख के नेतृत्व में योग दिवस का कार्यक्रम किया गया. कई जगहों पर झाझा के मशहूर योग प्रशिक्षक नरेंद्र कुमार की अगुवाई में योग का कार्यक्रम हुआ. प्रशिक्षक श्री कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में सभी को योग अपनाना चाहिए. योग से न सिर्फ रोग भागता है, बल्कि सामाजिक, शारीरिक व मानसिक शांति भी मिलती है. मौके पर कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >