दुल्हन की तरह सजी रेल नगरी, देव शिल्पी की हुई आराधना

रेलवे परिसर में मंगलवार को विश्वकर्मा पूजा बड़े धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर पूरे रेल नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया.

झाझा. रेलवे परिसर में मंगलवार को विश्वकर्मा पूजा बड़े धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर पूरे रेल नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया. स्टेशन प्रबंधक कार्यालय, क्रू कार्यालय, आइओडब्ल्यू कार्यालय, दूरसंचार विभाग, टीआरडी कार्यालय, मेमू कार शेड, पावर हाउस और कैरिज एंड वैगन सहित कई विभागीय कार्यालयों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना करायी. स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी ने बताया कि झाझा रेल नगरी में परंपरा के अनुसार, प्रतिवर्ष 16 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनायी जाती है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग में श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा संपन्न की जा रही है. इस अवसर पर आइओडब्ल्यू अभियंता ओमप्रकाश, पावर हाउस के अनिल कुमार, राजेश कुमार, निशांत कुमार, शशि भूषण समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में पूजा कर भगवान विश्वकर्मा से कार्यक्षेत्र की उन्नति और समृद्धि की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >