पीएम के जन्मदिन पर सेवा पखवारा मनाने को ले कार्यशाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा पखवारा मनाने को लेकर बुधवार को टिहिया विद्यालय प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक कार्यशाला आयोजित की गयी.

जमुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा पखवारा मनाने को लेकर बुधवार को टिहिया विद्यालय प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक कार्यशाला आयोजित की गयी. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता विकास प्रसाद सिंह शामिल हुए और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी मां भारती के सच्चे सपूत हैं, जो भारत को विश्व के शिखर पर ले जा रहे हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष श्यामसुंदर उपाध्याय ने और संचालन पूर्व अध्यक्ष उड़ाया नारायण सिंह ने किया. कार्यशाला में स्वच्छता अभियान, रक्तदान, पौधारोपण, दिव्यांग व वृद्ध सम्मान, प्रबुद्ध नागरिक समागम, खेलकूद प्रतियोगिता व सरकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने जैसे कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई. इस मौके पर शिवदानी सिंह, हिमांशु सिंह, मुन्ना मंडल, अशोक सिंह, बिरेंद्र शर्मा, मकेश्वर सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >