महिलाओं ने नहाय-खाय के साथ जितिया व्रत का किया शुभारंभ

प्रखंड के विभिन्न गांवों में शनिवार को महिलाओं ने नहाय-खाय की रस्म पूरी कर जितिया व्रत का शुभारंभ किया.

खैरा. प्रखंड के विभिन्न गांवों में शनिवार को महिलाओं ने नहाय-खाय की रस्म पूरी कर जितिया व्रत का शुभारंभ किया. परंपरा के अनुसार, महिलाओं ने खैरा क्षेत्र के अलग-अलग नदियों, तालाबों और शिवगंगा में स्नान कर पवित्र भोजन ग्रहण किया. इसके बाद रविवार से उन्होंने जीवित्पुत्रिका व्रत यानी जितिया पर्व का व्रत आरंभ किया. इसमें वे निर्जला और निराहार रहकर भगवान से अपने बच्चों के मंगल की कामना करती हैं. स्थानीय वृद्धजन बताते हैं कि जीवित्पुत्रिका व्रत की परंपरा पौराणिक काल से चली आ रही है. मान्यता है कि इसका प्रारंभ महाभारत काल में हुआ था और तब से अब तक समाज में इसे बड़ी आस्था और पवित्रता के साथ निभाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >