सिलाई मशीन प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को मिली स्वावलंबन की राह

प्रखंड स्थित हरनी पंचायत के संवेदनशील क्षेत्र स्थित जनकपुरा गांव में आयोजित सिलाई मशीन प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन किया गया.

खैरा. प्रखंड स्थित हरनी पंचायत के संवेदनशील क्षेत्र स्थित जनकपुरा गांव में आयोजित सिलाई मशीन प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन किया गया. यह प्रशिक्षण आठ से 13 सितंबर तक चला. शिविर में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर न केवल अपने परिवार की देखभाल कर सकें, बल्कि आर्थिक रूप से भी मजबूत भी हो सकें. कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण पूरा करने वाली हरणी, खलारी और जनकपुरा गांव की महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गयीं. इस पहल से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. मौके पर उपस्थित महिलाओं ने कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें घर बैठे काम का अवसर मिलेगा और वे परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में सहयोग कर पाएंगी. यह शिविर 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जमुई के कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया के निर्देश पर ए समवाय परासी द्वारा आयोजित किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >