घर का दीवार गिरने से महिला हुई घायल

सदर थाना क्षेत्र के बिठलपुर गांव में शनिवार की सुबह घर का दीवार गिर जाने से एक महिला घायल हो गयी, जबकि एक बच्ची को हल्की चोट आयी है.

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के बिठलपुर गांव में शनिवार की सुबह घर का दीवार गिर जाने से एक महिला घायल हो गयी, जबकि एक बच्ची को हल्की चोट आयी है. परिजनों ने आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां महिला का इलाज किया गया. घायल महिला की पहचान बिठलपुर गांव निवासी धर्मवीर पासवान की पत्नी सिंकू देवी और रघुवीर कुमार की पुत्री श्रेया कुमारी है. परिजनों ने बताया कि सिंकू देवी और श्रेया दोनों किचन में बैठी हुई थी तभी उनके घर का दीवार अचानक गिर पड़ा जिसके चपेट में आने से सिंकू देवी बुरी तरह घायल हो गयी, जबकि श्रेया को हल्की चोट आयी है. उन्होंने बताया कि लगातार दो दिनों से हो रहे बारिश के कारण ही उनके घर का दीवार अचानक गिर पड़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >