बाराटांड़ में करंट लगने से महिला की मौत

सोनो थाना क्षेत्र के बाराटांड़ गांव में गुरुवार सुबह करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय रेखा देवी की दर्दनाक मौत हो गई. बारिश के बाद घर के पास से पुआल निकालने के दौरान महिला बिजली की चपेट में आ गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है.

सोनो (जमुई) से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट: सोनो थाना क्षेत्र के बाराटांड़ गांव में गुरुवार की सुबह एक दुखद घटना घटी. यहां विद्युत करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर है.

पुआल निकालने के दौरान हुआ हादसा

मृतक महिला की पहचान बाराटांड़ निवासी रेखा देवी (30 वर्ष) के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह क्षेत्र में हल्की बारिश हुई थी. बारिश के बाद रेखा देवी अपने घर के पास रखे पुआल को निकालने गई थी. इसी दौरान वहां से गुजर रहे बिजली के तार या नमी के कारण फैले करंट की चपेट में वह आ गई.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

करंट लगने के बाद महिला अचेत होकर गिर पड़ी. आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी. घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. एक झटके में उजड़े परिवार और मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

Divyanshu Prashant is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >