घरेलू विवाद में महिला ने खाया सल्फास, हुई मौत

लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र अंतर्गत बट्टारामपुर गांव में घरेलू विवाद में एक महिला के सल्फास की गोली खाने से मौत हो गयी.

जमुई. लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र अंतर्गत बट्टारामपुर गांव में घरेलू विवाद में एक महिला के सल्फास की गोली खाने से मौत हो गयी. मृतक महिला बट्टारामपुर गांव निवासी रीता देवी है. बताया जाता है कि रीता देवी का अपनी बहु से किसी बात पर झगड़ा हो गया था. जिससे नाराज होकर रीता देवी ने अनाज में रखने वाला सल्फास की गोली खा लिया. काफी देर के बाद जब महिला की तबीयत बिगड़ने लगी तो इसकी जानकारी परिवार वालों को हुयी. परिजन द्वारा महिला को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी. रीता देवी की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया. सभी का रो-रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >