झाझा. थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ गांव के कुछ लोगों ने डायन का आरोप लगाकर मारपीट की. इसके अलावा घर में घुसकर छिनतई भी की है. इसे लेकर महिला ने थाना में आवेदन दिया है. दिए आवेदन में महिला ने बताया कि गांव के ही उपेंद्र यादव, संदीप कुमार समेत आधा दर्जन लोग बीते रात्रि को हरवे-हथियार से लैस होकर जान मारने की नीयत से घर में घुस गया और मारपीट की. इस दौरान उनलोगों ने गले में पहना सोने का चैन भी छीन लिया. साथ ही घर में घुसकर 10 हजार नकद व घर में रखे अन्य कीमती जेवरात लेकर फरार हो गया. हो- हल्ला होने ग्रामीणों के जुटने पर वे लोग धमकी देते हुए चला गया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
