डायन का आरोप लगाकर महिला को पीटा, भर्ती

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के भगवाना गांव में डायन का आरोप लगाकर पड़ोसियों ने एक महिला को पीटकर घायल कर दिया है. परिजनों ने घायल महिला को सदर अस्पताल लाया गया. बताया जाता है कि घायल महिला के पड़ोसी कुछ दिन पहले सड़क हादसे में घायल हो गया था. इसी बात को लेकर पड़ोसी महिला पर डायन का आरोप लगाकर गाली-गलौज करने लगे. इसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर महिला को घायल कर दिया. परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान चार लोग घायल

जमुई. जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर गांव में मामुली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इसमें एक पक्ष से दो तथा दूसरे पक्ष से दो कुल चार लोग घायल हो गये. घायलों को सदर अस्पताल लाया गया. एक पक्ष से मोहनपुर गांव निवासी विशुनदेव पोद्दार, उनकी पुत्रवधू प्रियंका देवी, दूसरे पक्ष से दिनेश पोद्दार व उनकी पत्नी संगीता देवी घायल हैं. घायल दिनेश पोद्दार ने बताया कि मेरे चाचा विशुनदेव पोद्दार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसी रंजिश में विशुनदेव पोद्दार, उनका पुत्र दीपक पोद्दार, बहु प्रियंका देवी सहित अन्य लाठी-डंडा से मारपीट करने लगा. इससे हम पति-पत्नी घायल हो गये. दूसरे पक्ष से घायल विशुनदेव पोद्दार ने दिनेश पोद्दार पर गाली-गलौज तथा मारपीट शुरू करने का आरोप लगाया गया है. दोनों पक्ष द्वारा स्थानीय थाने में सूचना दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >