जमुई. जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के दिन नगर गांव में शुक्रवार को पति की डांट से नाराज महिला ने घर में रखा कीटनाशक खा ली. महिला की हालत गंभीर होने पर परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने महिला की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. महिला दिन नगर निवासी 30 वर्षीय रोजी खातून है. महिला के परिजन ने बताया कि महिला साइबर ठगी का शिकार हो गयी थी. फोन पर साइबर ठग ने खुद को स्वास्थ्य विभाग का पदाधिकारी बताया और जननी सुरक्षा योजना की राशि खाता में भेजने की बात कहते हुए ओटीपी की मांगा. रोजी खातून ने ओटीपी देते ही साइबर फ्रॉड ने उसके खाते से 70 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली. इसी बात को लेकर पति व परिवार के अन्य सदस्यों ने महिला को डांट फटकार लगायी थी, जिससे नाराज होकर रोजी खातून ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया. जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तब परिजन ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
साइबर ठगी के शिकार महिला को पति ने लगायी डांट, तो खा लिया कीटनाशक
जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के दिन नगर गांव में शुक्रवार को पति की डांट से नाराज महिला ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया.
