नदी किनारे के रैयती जमीन से बालू खनन पर ग्रामीणों ने जताया आपत्ति

प्रखंड के डुमरी व राजपुर गांव के कुछ ग्रामीणों ने बरनार नदी बालू घाट के समीप नदी किनारे स्थित उनकी रैयती जमीन पर बालू खनन पर आपत्ति जताया है

सोनो.

प्रखंड के डुमरी व राजपुर गांव के कुछ ग्रामीणों ने बरनार नदी बालू घाट के समीप नदी किनारे स्थित उनकी रैयती जमीन पर बालू खनन पर आपत्ति जताया है. ग्रामीण सुमित कुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह, सिकंदर मंडल, हीरा मंडल, शशिकांत मंडल, अवधेश कुमार मंडल ने सोमवार को संयुक्त हस्ताक्षर युक्त शिकायती आवेदन जिला पदाधिकारी जमुई के अलावे खनन विभाग, अंचल कार्यालय, स्थानीय थाना में देकर उनकी रैयती जमीन में बालू खनन पर रोक लगवाने की गुहार लगाया है. दिए आवेदन में ग्रामीणों ने कहा कि बरनार नदी के क्लस्टर 4 बालू घाट जो भालसुम व असरहुआ घाट के नाम पर एकरार है उनके संवेदक द्वारा अपने सीमा से दूर हटकर नदी किनारे राजपुर डुमरी मौजा स्थित हमलोगों के वैसे रैयती जमीन से बालू खनन किया जा रहा है जिस जमीन में नदी किनारे होने के कारण बाढ़ से बालू आ गया था. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय लोगों को साथ रखकर संवेदक के लोग जबरन हमारी जमीन पर खनन कर रहे है. आवेदन के साथ जमीन के कागजात संलग्न कर लोगों ने डीएम से गुहार लगाते हुए कहा कि स्थल की जांच कर एकरार से हटकर निजी जमीन में किए जा रहे बालू खनन को रोककर न्यायोचित कार्रवाई करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >