15 को जमुई स्टेशन पर पहली बार रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

कियुल-जसीडीह रेलखंड पर स्थित जमुई रेलवे स्टेशन के लिए 15 मई शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है

बरहट. कियुल-जसीडीह रेलखंड पर स्थित जमुई रेलवे स्टेशन के लिए 15 मई शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है. पहली बार पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का जमुई स्टेशन पर ठहराव होगा. आधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन के आगमन को लेकर जिलेवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. जानकारी के अनुसार सुबह 9:45 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस जमुई स्टेशन पहुंचेगी .जहां स्थानीय लोग जनप्रतिनिधि और रेल यात्री भव्य स्वागत करेंगे. जमुई सांसद अरुण भारती ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अधिक संख्या में स्टेशन पहुंचकर ट्रेन का स्वागत करने की अपील की है. सांसद स्वयं ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर स्वागत करेंगे.वंदे भारत एक्सप्रेस के जमुई स्टेशन पर ठहराव की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी. ट्रेन के रुकने से अब जिले के यात्रियों को पटना और हावड़ा जैसे बड़े शहरों तक तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल सेवा का लाभ मिलेगा. खासकर व्यवसायियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सुविधा काफी लाभदायक मानी जा रही है.स्थानीय लोगों ने वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव को जमुई जिले के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है. रेलवे स्टेशन परिसर में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर जमुई विधायक ने भी लगातार प्रयास किए थे. ट्रेन के ठहराव की स्वीकृति मिलने पर जिलेवासियों ने सांसद और विधायक दोनों के प्रति आभार जताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >