चकाई . प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यापार मंडल कार्यालय परिसर से पुलिस एक सड़ा-गला शव बरामद किया गया है. शव को देखने से प्रतीत हो रहा था कि कम-से-कम दस दिन पूर्व मौत हुई है. मृतक नीले रंग का जैकेट व पेंट पहने हुए है. शरीर के कई हिस्से से मांस गायब पाया गया. ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी जानवर द्वारा उसे नोचा गया है. शव से भयंकर दुर्गंध भी आ रही थी, लेकिन आसपास पर रहे अंचल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय के कर्मी को इसकी जानकारी नहीं मिली. इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि इसे लेकर सूचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर कर जांच-पड़ताल कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
