झाझा. प्रखंड स्थित गणेशी मंदिर के समीप शुक्रवार सुबह एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटकर उलाय नदी में जा गिरा. घटना में चालक के साथ अन्य लोग बाल-बाल बचे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बरमसिया पुल टूट जाने के बाद आवागमन के लिये डायवर्सन बनाया गया है. लेकिन भारी वाहनों के दबाब के कारण इससे आवागमन करना सुरक्षित नहीं है. इस डायवर्सन में कई जगह पर गड्ढ़ा बन गया है. जिससे छोटे वाहन को भी आवागमन में परेशानी हो रही है. लोगों ने बताया कि डायवर्सन पर पहुंचते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और नदी में पलट गया. घटना में चालक के साथ-साथ आसपास रहे लोग बाल-बाल बचे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
