सड़क दुर्घटना में बाइक सवार समेत दो घायल, भर्ती

खैरा-चौडीहा मुख्य मार्ग स्थित नर्मदा गांव के समीप बीते मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैदल चल रही एक महिला को टक्कर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

जमुई. खैरा-चौडीहा मुख्य मार्ग स्थित नर्मदा गांव के समीप बीते मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैदल चल रही एक महिला को टक्कर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक सवार और महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल महिला की पहचान नर्मदा गांव निवासी सुनील यादव की पत्नी ललिता देवी और घायल बाइक सवार युवक की पहचान खैरा निवासी रामानंद भगत के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि महिला शौच के बाद पैदल घर लौट रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रही महिला को जोरदार टक्कर मार दिया और बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिससे महिला और बाइक सवार अमित कुमार घायल हो गया. इलाज के बाद चिकित्सक ने दोनों घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >