हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, मांग रहा था रंगदारी

हथियार के बल पर रंगदारी मांगने मामले में पुलिस ने छापेमारी कर मंगलवार को दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है

सिकंदरा.

हथियार के बल पर रंगदारी मांगने मामले में पुलिस ने छापेमारी कर मंगलवार को दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक कट्टा बरामद किया गया. दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ युवक हथियार के बल पर रंगदारी मांग रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से सिकंदरा बाजार स्थित राधिका मैरेज हॉल के समीप छापेमारी की. इस दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिकंदरा निवासी दर्शन कुमार पिता महेंद्र वर्णवाल व थाना क्षेत्र के गोखुला गांव निवासी विकास कुमार पिता सुरेश यादव के रूप में है. तलाशी के दौरान इसके पास से एक कट्टा बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दर्शन कुमार के विरुद्ध सिकंदरा थाना में पूर्व से चोरी व शराब से संबंधित मामले दर्ज हैं. पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया अपनायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DHIRAJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >