जमुई . समाज के शैक्षणिक उत्थान में अविस्मरणीय योगदान देने वाले शिक्षाविद् दया नाथ झा की तृतीय पुण्यतिथि पर गिद्धौर सेंट्रल स्कूल परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की गयी. इस सभा में स्व डी एन झा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा हुई. इस दौरान स्कूली शिक्षक-शिक्षिकाओ और जेएसएस से जुड़े प्रशिक्षुओं ने दिवंगत शिक्षाविद् के तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. सभा को संबोधित करते हुए गिद्धौर सेंट्रल स्कूल के निदेशक अमर सिंह ने कहा कि दिवंगत शिक्षाविद् डीएन झा ने शिक्षित समाज की कल्पना की थी. गिद्धौर सेंट्रल स्कूल की स्थापना में उनका अहम योगदान था. मध्य विद्यालय बाराजोर झाझा से प्राचार्य के रूप में सेवानिवृत्त के बाद भी अपने पूरे जीवन काल के दौरान समाज में शैक्षणिक उत्थान के लिए वे समर्पित रहे. उनका ये कृतत्व आज भी आमजन के दिल और दिमाग में अमिट छाप छोड़ा है. वर्तमान पीढ़ी डीएन झा के आदर्शों को आत्मसात करें, ये उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इधर, शिक्षाविद् दया नाथ झा के तृतीय पुण्यतिथि पर जिला विधिज्ञ संघ के महासचिव अमित कुमार, शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द कौशल सिंह, जन शिक्षण संस्थान के निदेशक अंशुमान, प्रोग्राम असिस्टेंट विकास रंजन, बिहार- झारखंड के सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ एन डी मिश्र, नेचर विलेज के संस्थापक सह पूर्व अंचलाधिकारी निर्भय प्रताप सिंह, जिला उद्योग केन्द्र के जीएम मितेश शांडिल्य, एमसीभी गिद्धौर हाइस्कूल के प्राचार्य मो मंजूर आलम, सहायक शिक्षक कृष्णकांत झा, पर्यावरणविद् विवेक कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
