जमुई की किन्नर के साथ झारखंड में मारपीट, सदर अस्पताल में इलाज

जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र की एक किन्नर के साथ झारखंड में मारपीट का मामला सामने आया है.

जमुई. जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र की एक किन्नर के साथ झारखंड में मारपीट का मामला सामने आया है. मारपीट में घायल किन्नर को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. पीड़िता की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के महतपुर निवासी विपिन ठाकुर उर्फ नीतू किन्नर के रूप में हुई है. नीतू किन्नर ने आरोप लगाया है कि झारखंड के रामगढ़ निवासी मुन्ना अंसारी उर्फ अरुणा किन्नर, सोनू उर्फ बादल किन्नर सहित उनके ग्रुप के लोगों द्वारा बीते शुक्रवार को मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया. किसी तरह मैं जान बचाकर शनिवार की सुबह जमुई पहुंची. जहां सदर अस्पताल में इलाज किया गया. पीड़िता ने बताया कि इलाज के बाद इस मामले को लेकर सिकंदरा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायेंगे. इधर, घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >