झाझा. झाझा-जामुखेरेईया मुख्य मार्ग के पांडेयडीह चिमनी भट्ठा के समीप अनियंत्रित बाइक सवार सड़क किनारे गिरकर घायल हो गया. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 112 नंबर की पुलिस टीम को दी. पुलिस ने घायल को इलाज के लिये रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज किया गया. घायल व्यक्ति की पहचान केशवपुर निवासी मुकुंद साह के रूप में हुई है. मुकुंद ने बताया कि वह कागेसर शादी समारोह में जा रहा था. उक्त जगह पर बाइक असंतुलित होकर गड्ढे में गिर गया. इसलिए वह घायल हो गया है. चिकित्सक ने घायल को खतरे से बाहर बताया है.
सड़क दुर्घटना में युवक घायल
झाझा-जामुखेरेईया मुख्य मार्ग के पांडेयडीह चिमनी भट्ठा के समीप अनियंत्रित बाइक सवार सड़क किनारे गिरकर घायल हो गया.
