उद्योग लगाने वाले चयनित 115 लाभुकों को दिया गया प्रशिक्षण

ग्रामीण क्षेत्रों में लघु उद्योग को बढ़ावा देने व बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार के साथ जोड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत जिले में 145 लाभुकों का चयन किया गया है.

जमुई. ग्रामीण क्षेत्रों में लघु उद्योग को बढ़ावा देने व बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार के साथ जोड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत जिले में 145 लाभुकों का चयन किया गया है. जिला उद्योग केंद्र के सभागार में सोमवार को चयनित लाभुकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यशाला का उद्घाटन जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मितेश कुमार शांडिल्य ने किया. इस दौरान महाप्रबंधक मितेश कुमार शांडिल्य ने लाभुकों को उद्योग शुरू करने के लिए मिलने वाले ऋण से संबंधित जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 145 में से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 115 लाभुकों को प्रथम किश्त के तहत दो लाख रुपया जारी कर दिया गया है. शेष बचे 30 लाभुकों में से 22 लाभुकों ने अब तक पोर्टल पर अपना बैंक खाता अपडेट नहीं किया है. उन्होंने वैसे लाभुकों को पोर्टल पर अपना बैंक खाता जल्द से जल्द अपडेट करने का निर्देश दिया. इस दौरान लाभुकों को उनके संबंधित उद्योग एवं द्वितीय किश्त प्राप्त करने के लिए किए जाने कार्यों के बारे में आवश्यक जानकारी दी गयी. मौके पर क्षेत्रीय पदाधिकारी राहुल कुमार, पंकज कुमार राय परियोजना प्रबंधक विपिन चंद्र समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >