चित्रकला, मूर्तिकला, क्राफ्ट व फोटोग्राफी प्रदर्शनी में अव्वल प्रतिभागी सम्मानित

बसंत पंचमी महोत्सव 2026 आयोजन के दौरान दिखायी थी प्रतिभा

जमुई. 26 जनवरी को कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन जमुई के संयुक्त तत्वावधान में बसंत पंचमी महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया था. डीपीआरओ बिनोद प्रसाद ने बताया कि महोत्सव में जिले के सरकारी व निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, स्थानीय युवा कलाकारों तथा सरकारी विद्यालयों के कला शिक्षकों ने भाग लिया. इस दौरान प्रदर्शनी में चित्रकला, फोटोग्राफी, मूर्तिकला एवं क्राफ्ट कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया, जिसकी दर्शकों ने खूब सराहना की थी. इसके बाद 27 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चंद्रशेखर सिंह संग्रहालय, जमुई में आयोजित कला प्रदर्शनी भी लोगों को काफी पसंद आयी. बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कलाकारों के कार्यों की प्रशंसा की. प्रतियोगिता के तहत विभिन्न विधाओं में युवा कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इसमें चित्रकला में प्रथम पुरस्कार हर्ष कुमार को, द्वितीय पुरस्कार प्रियंका व नेहा कुमारी को तथा तृतीय पुरस्कार प्रज्ञा कुमारी व सूरज कुमार को दिया गया. मूर्तिकला में प्रथम पुरस्कार अविनाश कुमार, द्वितीय पुरस्कार सोहा कुमार, तृतीय पुरस्कार कृष्णा कुमार पांडेय को मिला. क्राफ्ट में प्रथम पुरस्कार प्रियांशु, द्वितीय पुरस्कार राजन कुमार और तृतीय पुरस्कार साक्षी कुमारी को प्रदान किया गया. फोटोग्राफी में विजेता का खिताब देवांशु कुमार यादव ने प्राप्त किया. कार्यक्रम में जिले के कला शिक्षकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा. इनमें गौतम कुमार सिंह, जय प्रकाश शर्मा, परशुराम मंडल, कुमार दुश्यंत, धनराज चौधरी, लक्की अली सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे. इसके अलावा स्वतंत्र युवा कलाकारों में मुन्नू कुमार की मूर्तिकला आकर्षण का केंद्र रही. वहीं धर्मवीर कुमार की पोस्टर पेंटिंग और विक्रमराज की लैंडस्केप पेंटिंग को भी दर्शकों ने खूब सराहा. कहा कि बसंत पंचमी महोत्सव 2026 जिले में कला-संस्कृति को नयी पहचान देने वाला बना.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >