आज नये डीईओ का किया जायेगा अभिनंदन

चकाई स्थित बड्स पैराडाइज स्कूल में नव नियुक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी का अभिनंदन समारोह किया जाएगा.

सरौन. चकाई स्थित बड्स पैराडाइज स्कूल में नव नियुक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी का अभिनंदन समारोह किया जाएगा. जिसमें सभी प्राइवेट स्कूलों के डायरेक्टर द्वारा उनको सम्मानित किया जाएगा. उक्त आशय की जानकारी देते हुए बड्स पैराडाइज स्कूल चकई के डायरेक्टर समीर कुमार दुबे ने बताया कि नव नियुक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी दया शंकर का अभिनंदन बुधवार को विद्यालय प्रांगण में किया जायेगा. उक्त कार्यक्रम का आयोजन जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों के डायरेक्टर के द्वारा किया गया है. कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्वागत के साथ सम्मानित किया जाएगा. साथ ही वह सभी विद्यालय के डायरेक्टर के साथ मुखातिब होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >